फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला के खाते में गायब साढ़े छह लाख रुपये वापस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पंजाब नेशनल बैंक में महिला करेशना देवी के खाते से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए साढ़े छह लाख रुपये वापस आ गए हैं। महिला ने अपने खाते से चार लाख रुपये की धनराशि निकाल ली है। आरोपों के घेरे में आए वरिष्ठ प्रबंधक की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी करेशना देवी का पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। उसने पिछले साल जमीन बेचकर सात लाख रुपये अपने खाते में जमा किए थे। 50 हजार रुपये उन्होंने 14 फरवरी को निकाल लिए थे। आगामी 25 फरवरी को करेशना की बेटी गीता की शादी है। शादी का सामान आदि खरीदने के लिए करेशना शनिवार को रुपये निकालने बैंक गई थी। क्लर्क ने उसके खाते में शून्य बैलेंस की जानकारी दी। वह बुरी तरह चौंक गई। महिला का खाता चेक करने पर पता लगा कि प्रतिनियुक्ति पर आए वरिष्ठ प्रबंधक आकाश कुमार की आईडी से वह धनराशि मीरगंज बरेली के किसी विकास के खाते में ट्रांसफर की गई है।
महिला के परिजनों ने हंगामा किया तो प्रबंधक अखिलेश ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। सोमवार को जोनल व रीजनल कार्यालय से आए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। आकाश कुमार के कार्यकाल के सभी वाउचर्स की जांच की जा रही है। शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि विकास कुमार ने साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि करेशना देवी के खाते में वापस कर दी है। मंगलवार को करेशना ने चार लाख रुपये अपने खाते से निकाल लिए हैं। शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपों के घेरे में आए वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ जांच जारी है। हालांकि इस संबंध में बैंक का कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है कि आकाश कुमार ने सिर्फ वाउचर से ही साढे़ छह लाख रुपये की धनराशि कैसे ट्रांसफर कर दी। सिर्फ वाउचर के माध्यम से ही ट्रांसफर की जा रही इतनी बड़ी रकम को दूसरे अधिकारी ने क्यों नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें