इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने साउथ जोन की प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था।शिवांग का कहना है कि अब अगला लक्ष्य नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करना है, जोकि उन्हें ओलंपिक रैंकिंग में मदद करेगा। इस्राइल ओपन, दुबई ओपन, इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर वे पदक जीत चुके हैं। शिवांग बताते हैं कि जब वह पांचवीं कक्षा में थे तो टीचर ने उन्हें यह कहकर बाहर कर दिया था कि यह खेल तुम्हारे बस का नहीं है।
मुरादाबाद। शहर के ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवांग कुमार ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 12 सितंबर को महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने साउथ जोन की प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था।
विज्ञापन
शिवांग का कहना है कि अब अगला लक्ष्य नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करना है, जोकि उन्हें ओलंपिक रैंकिंग में मदद करेगा। शिवांग ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। इस्राइल ओपन, दुबई ओपन, इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर वे पदक जीत चुके हैं। शिवांग बताते हैं कि जब वह पांचवीं कक्षा में थे तो टीचर ने उन्हें यह कहकर बाहर कर दिया था कि यह खेल तुम्हारे बस का नहीं है। इसके बाद शिवांग ने कड़ा अभ्यास कर खुद को सक्षम बनाया और साबित किया। संवाद