फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहनें आज भाइयों को बांधेंगी स्नेह का धागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को त्योहार को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। बारिश के बावजूद राखी की दुकानों के साथ मिठाई की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ी। बहनों ने भाई की कलाई पर बांधने के चुन-चुनकर राखियां खरीदीं। ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों ने भी दुकानों की खास सजावट की थी।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से सुबह से ही बाजारों में रौनक छाई हुई थी। दुकानों को फूल, रंग-बिरंगे पर्दे, गुब्बारे, लाइटें व अन्य सामानों से सजाया गया था। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को बाजार भी जल्दी खुल गया था। गुरहट्टी, बाजार गंज, टाउनहॉल, अमरोहा गेट, लाइनपार, मझोला, प्रभात मार्केट, नवीन नगर और स्टेडियम रोड पर बाजार में काफी रौनक थी। यहां पर अस्थायी दुकानों पर भी तरह-तरह की राखियां सजी हुई थी। दोपहर में काफी भीड़ हो गई थी।
त्योहार से पहले दुकानदारों ने भी राखियों पर पांच से दस रुपये तक की छूट शुरू की। सबसे ज्यादा छूट रुद्राक्ष, ब्रासलेट, चंदन और लुंबा में दी गई। लाइट और म्यूजिक की राखियों में छूट पाकर बच्चे भी खुश हो गए। जयपुरी राखियों के अलावा भगवान की प्रतिमाओं वाली राखियों को पसंद किया गया। बहनों ने त्योहार को लेकर हाथों में मेहंदी भी लगवाई।
विज्ञापन

चांदी की राखी खरीदने को लेकर दिखा उत्साह
सराफा कारोबारी नितिन रस्तोगी ने बताया कि चांदी की राखी, सोने और चांदी के ब्रासलेट की बिक्री हुई है। मुंबई के डिजाइन ज्यादा पसंद किए गए। यह हल्के होने के अलावा आकर्षक भी होते हैं। राजकोट के आभूषणों में नगों की कारीगरी की जाती है। इसलिए यह महिलाओं की पसंद में ऊपर रहते हैं। भाईयों ने भी बहनों को उपहार में देने के लिए टॉप्स, पायजेब और अंगूठी आदि आभूषण खरीदे हैं। चांदी की राखियां की ज्यादा बिक्री हुई।
खोया घेवर पसंद में सबसे ऊपर
रक्षाबंधन के त्योहार पर सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई की दुकानों पर रही। दुकानदार आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घेवर की सबसे ज्यादा मांग रही। इसकी वजह से माल खत्म हो गया और करीब 40 ग्राहक वापस लौट गए। खोया वाला घेवर काफी पसंद किया गया। घेवर खत्म होने के बाद काजू कतली, बूंदी लड्डू, बंगाली रसगुल्ला खरीदा गया। शाम को बारिश के बावजूद काफी भीड़ रही। बच्चों के लिए हैंपर्स खरीदे गई। चॉकलेट के बजाय अन्य सामान को ज्यादा पसंद किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें