फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: केक का इंतजार कर रही थी बहन, मिली भाई की माैत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहन माही के बर्थडे पर बड़ा भाई अमन केक लाने के लिए रविवार की रात आठ बजे घर से निकला था। रात दस बजे तक भाई के घर नहीं आने पर बहन ने उसे फोन किया। तब अमन ने उसे शराबी युवकों से नोकझोंक होने की जानकारी दी और कहा कि कुछ देर में केक लेकर आ जाएगा। बहन घर पर केक का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे भाई की माैत की खबर मिली।
विज्ञापन

माही अपनी मां निर्मला के साथ रात साढ़े 11 बजे लोकोशेड स्थित निजी अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया था। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध होने लगीं। माही ने अपनी मां को संभाला। किसी प्रकार माही मां लेकर घर लाैटी। पुलिस ने अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमन के पिता योगेंद्र ने बताया कि उनका बेटा क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम करता था। रविवार को वह पटना से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन लेकर दिल्ली जा रहे थे। बरेली पहुंचने पर एक रिश्तेदार ने फोन कर बेटे के हादसे में घायल होने की जानकारी दी। देर रात दो बजे वह मुरादाबाद स्टेशन पहुंचे तो बेटे के मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था। इकलाैते बेटे की माैत से वह बेहद आहत दिखे। सोमवार शाम को शव घर पहुंचेने पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें