फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 71 कुंडीय हवन यज्ञ के साथ श्री शिव महापुराण कथा संपन्न

Wed, 23 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के तहसील स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर पर चल रही 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा मंगलवार को हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुई। हवन यज्ञ के बाद स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने भगवान शिव से सभी की खुशहाली सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। सुबह करीब 9:00 बजे से मंदिर के प्रांगण में 71 कुंडीय हवन यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु दंपती और अपने परिवार के साथ यज्ञ में शामिल हुए। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने यज्ञ में विधि विधान से आहुतियां दिलाई। करीब दो घंटे तक चले हवन यज्ञ में धार्मिक नारेबाजी भी हुई। हवन यज्ञ के साथ श्री शिव महापुराण कथा संपन्न होने की घोषणा स्वामी नरेंद्र आनंद ने की। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्री शिव महापुराण कथा के प्रसंग से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी की खुशहाली, सुख समृद्धि, शांति और तरक्की के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। इसके बाद आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार यादव, अशोक कुमार गहलोत, शिवेंद्र गुप्ता , मुदित अग्रवाल, प्रदीप बिश्नोई, संजीव सिंघल, मंदिर के पुजारी पंडित नंदकिशोर शर्मा, ट्विंकल चौहान, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें