फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मार्च से चलेगी श्रीगंगानगर-वाराणसी होली स्पेशल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने एक और होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। रेलवे ने जानकारी में बताया है कि (04530/29) श्रीगंगानगर-वाराणसी-श्रीगंगानगर आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन 13 मार्च से 20 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को श्रीगंगानगर से शाम 06.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को वाराणसी से रात नौ बजे प्रस्थान कर अगली रात 10.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन अबोहर, मलोट, गिद्दडबाहा, भटिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। होली स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव तैयार करते समय रेलवे ने इस ट्रेन को भटिंडा से वाराणसी के बीच चलाने की योजना बनाई थी। जबकि रेलवे बोर्ड ने इसमें विस्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें