मतलबपुर में राइफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा शेष एवं राइफल शूटिंग नई स्पर्धा फायरिंग प्रतियोगिता म?
मुरादाबाद। मतलबपुर फायरिंग रेंज में चल रही पश्चिमी जोन अंतर वाहिनी पीएसी की छह दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में बुधवार को रायफल शूटिंग में 23वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने शानदार निशाना साध कर सर्वाधिक 653 अंक अर्जित कर विजेता रही, जबकि 49 वीं वाहिनी पीएसी गौतम बुद्व नगर की टीम 356 अंक प्राप्त कर उप विजेता रही। इस स्पर्धा में मेजबान 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम के शूटरों का दबदबा रहा। रायफल शूटिंग के उपरांत बिग बोर प्रोन एवं थ्री पी स्पर्धा आयोजित की गई। इस दौरान आयोजन सचिव एवं 23 वीं वाहिनी पीएसी के सेवा नायक कुंवर अनुपम सिंह, उप सेना नायक राजधारी चौरसिया, सहायक सेना नायक प्रदीप कुमार, पीटीसी सीतापुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह विष्ट, लखीमपुर खीरी से अनीस अहमद, बदायूं से रणजीत बहादुर, भगवान सिंह पटवाल और सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। सोमवार को प्रतियोगिता के दौरान 23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कुंवर अनुपम सिंह, उप सेनानायक राजधारी चौरसिया, 24वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक प्रदीप कुमार, 23वीं वाहिनी के योगेश चंद्र पंत, हरीशचंद्र उपाध्याय, गणेश सिंह, जोगिंदर के अतिरिक्त पीएसी पश्चिमी जोन की सभी 14 वाहिनियों से आए प्रतियोगी उपस्थित रहे।