मुरादाबाद। कुछ दिन पहले गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर देने वाले टीटीई विजय सिंह को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। आरोपी पिछले दो सप्ताह से जेल में है। रेलवे के नियमानुसार टीटीई पर विभागीय कार्रवाई हुई है। ज्ञात हो कि टीटीई पर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से रुपये हड़पने का आरोप है। इसी सिलसिले में कुछ लोग टीटीई के घर अपने रुपये वापस मांगने पहुंचे थे। रुपयों के विवाद में ही कहासुनी हो गई और आरोपी ने गोली चला दी। अब रेलवे के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि यदि कोर्ट आरोपी को दोषी मानकर सजा सुनाती है तो उसे रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।