फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस के खुलासे को शूटर केशव ने कोर्ट में दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी शूटर केशव सरन शर्मा ने पुलिस के खुलासे को कोर्ट में चुनौती दी है। उसने अपने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसके दाहिनी हाथ की उंगलियों में तार पड़े हैं। जिससे तमंचे का ट्रिगर दबाना तो दूर वो सही से मुड़ भी नहीं पाती है। उसने मेडिकल कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने खुलासे के वक्त ही बताया था कि केशव के हाथ की उंगलियां खराब है। वह ट्रिगर दबाते वक्त दूसरे हाथ का सहारा लेता है।
बारह जनवरी 2022 को सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि पंद्रह फरवरी 2023 को मझोला में दिल्ली रोड किनारे सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को दोनों हत्याकांड में कई समानता मिली थीं। शूटर का गोली चलाने का स्टाइल और हुलिया लगभग एक जैसा चल रहा था। पुलिस ने एक के बाद एक दोनों हत्याकांड का खुलासा किया। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि दोनों हत्याएं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता ललित कौशिक ने कराई थी। पुलिस ने दावा किया था कि शूटर केशव सरन शर्मा ने कुशांक और सीए श्वेताभ तिवारी को गोलियां मारी थीं। इस मामले में इन दोनों समेत चार आरोपी जेल भेज चुकी है।
अब केशव ने अपने अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के जरिए कोर्ट में एक प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। जिसमें उसने बताया कि एक दुर्घटना में उसके दाहिने हाथ की उंगलियां खराब हो गई थीं। डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिए उंगलियों में तार डाले थे। जिस कारण वह मुड़ नहीं पाती हैं उसने मांग की है कि उसका मेडिकल कराया जाए। जिससे पता चल सकेगा कि उसकी उंगलियों की हालत क्या है। कोर्ट ने इस मामले में अभी कोई आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें