फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवतेरस पर शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह में श्रद्धालु भोले की भक्ति में डूबे हुए हैं। मंगलवार को शिवतेरस होने की वजह से शहर के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

चौरासी घंटा मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर, सिविल लाइंस स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, झांझनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। चौरासी घंटा के मुख्य पुजारी पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए थे। जलाभिषेक के अलावा कांवड़ियों ने हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लाकर भी चढ़ाई हैं। महाकालेश्वर धाम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रवीश पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और रुद्राभिषेक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें