फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा, आर्यन और शिवम का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयन

सार

शहर के तीन खिलाड़ियों का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में चयन हुआ है। शुक्रवार को टीम की घोषणा होने के बाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने तीनों खिलाड़ियों को फोन पर बधाई दी। शिवा सिंह ऑलराउंडर हैं और शिवम शर्मा खब्बू गेंदबाज (लेफ्ट आर्म गेंदबाज) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। शहर के तीन खिलाड़ियों का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में चयन हुआ है। इनमें आईपीएल खिलाड़ी आर्यन जुयाल, अंडर-19 विश्वकप से प्रसिद्ध शिवा सिंह और शिवम शर्मा का नाम है। जबकि मोहसिन को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है लेकिन मुकाबलों के समय उनका मौजूद रहना मुश्किल है।
विज्ञापन

इसके चलते मोहसिन और कुलदीप यादव को उपलब्धता के आधार पर टीम से जोड़ा गया है। शुक्रवार को टीम की घोषणा होने के बाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने तीनों खिलाड़ियों को फोन पर बधाई दी। साथ ही इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। ज्ञात हो कि आर्यन जुयाल विस्फोटक बल्लेबाज हैं। शिवा सिंह ऑलराउंडर हैं और शिवम शर्मा खब्बू गेंदबाज (लेफ्ट आर्म गेंदबाज) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें