बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी शिवओम सागर एडवोकेट को आजाद समाजपार्टी युवा मोर्चा का जिला प्रभारी बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा मुरादाबाद मंडलाध्यक्ष द्वारा की गई है। शिवओम सागर को युवा मोर्चा का जिला प्रभारी बनाने के अलावा बिलारी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तोड़ के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष ने शिव ओम सागर को यह जिम्मेदारी दी है। युवा मोर्चा जिला प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही जिला कमेटी का गठन किया जाएगा।