कुंदरकी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सोमवार को कुंदरकी में कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। साथ ही पार्टी की नीतियां जल जन तक पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम की संस्तुति पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमांचल नबी अहमद खान ने कटघर क्षेत्र के भैंसिया निवासी शालिम मुरादाबाद मंडल को अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष जुनैद पठान को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष इब्ने मलिक और प्रदेश सचिव इब्ने हसन के अलावा पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।