फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी करने का वादा कर युवती का किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को आरोपी युवक ने शादी करने का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मझोला थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कांशीराम नगर निवासी विवेक का उसके घर आना जाना था। करीब दो साल पहले वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पीड़िता होश में आई तो आरोपी ने उसे शादी करने का वादा किया लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। इस वीडियो के जरिये आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। दस नवंबर को आरोपी विवेक, उसके पिता रामनाथ, भाई नेमपाल ने शादी के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें