फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में 3.65 करोड़ की लागत से बनेंगी कई सड़कें

Tue, 09 Jun 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सोमवार को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने 3 करोड़ 65 लाख की लागत की परियोजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने ग्राम बांहपुर में पीडब्लूडी रोड से अलीरजापुर ग्राम के अंतिम आबादी क्षेत्र तक 61.21 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 550 मीटर मार्ग, ग्राम मसेबी रसूलपुर से ताहरपुर दोयम व बसेरा खास संपर्क मार्ग तक 74.97 लाख की लागत से 1100 मीटर मार्ग और मुरादाबाद-गांवा-बुलंदशहर मार्ग के 1 किलोमीटर से 10 तक विभिन्न आबादियों में 229.40 लाख की लागत से नाला निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य का निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। विधायक बोले, सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और विधायक का आभार जताया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, संजय कश्यप, संजय दिवाकर, मनोज तोमर समेत अनेकों ग्रामों के प्रशासक, संभ्रांत लोग के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें