फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म में दोषी को सात साल की कैद, शादी की आड़ में किया शोषण

Sat, 02 Sep 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को अदालत ने सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता महिला ने 31 दिसंबर 2015 को कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


उसने बताया था कि पति से तलाक के बाद वह दोनों बच्चों के साथ पिता के घर आ गई थी। पिता के घर आनंद पाल निवासी ग्राम भदौरा का आना जाना था। उसने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखा था। उसने दोनों बच्चों की भी देखभाल करने का भी भरोसा दिया था।

इसकी आड़ में वह महिला का शोषण करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब आनंद पाल ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आनंद पाल के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत एसएसपी से भी की लेकिन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसकी वजह से पीड़िता ने अदालत का सहारा लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन विमल वर्मा की अदालत में हुई।

जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार कश्यप ने बताया कि अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आनंद पाल को दोषी करार देते हुए उसे सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें