फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में सात में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन के निर्देश पर रविवार को जिले में एंटीजन टेस्ट कराया गया। रविवार को जिले में दो हजार लोगों का एंटीजन कराने का लक्ष्य रखा गया था। देर शाम तक लगभग 1500 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जा चुका था। एंटीजन टेस्ट में सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम तक जो एंटीजन टेस्ट किया गया है उसमें सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक आंगनबाड़ी सहायिका शामिल है। इसके अलावा चार अन्य लोगों की रिपोर्ट जिला अस्पताल में पॉजिटिव आई है। इन सभी लोगों का रैंडम एंटीजन टेस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें