भोजपुर। क्षेत्र ग्राम शाहपुर माजरा निवासी जुबेदा बेगम ने पुलिस को बताया बृहस्पतिवार को उसके पति जान मोहम्मद एवं रिश्तेदार नसीम गांव के ही मोहम्मद इस्माइल के घर दावत खाने गए थे। इसी बीच हमसे पुरानी रंजिश रखने वाले सुभान, भूरा, मुस्तफा उर्फ गोडील, निजाम एवं अन्य अज्ञात लोग व हाथों में सरिए, लाठी एवं डंडे लेकर आ गए और उसके पति को गालियां देना शुरू कर दिया विरोध करने पर उक्त लोगों ने उन्हें पीट कर घायल कर दिया। पति के घायल की खबर सुनकर परिजन गुलाम मोहम्मद, चंद, वकीला बेगम, महक रानी एवं नाजरीन मौके पर पहुंचे, उक्त लोगों ने इन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएससी भोजपुर भेज दिया।