फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की हुई घोषणा

सार

नवरात्र, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा के मौके पर वैष्णो देवी, जम्मू, दिल्ली समेत पूर्वांचल जाने वालों को भी कंफर्म टिकट की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।इनमें से कुछ ट्रेनों में एसी, स्लीपर के साथ जनरल बोगियों की व्यवस्था भी रहेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सहारनपुर, अंबाला, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, भदोही आदि जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी। वैष्णो देवी-बनारस के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन दो अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के चंदौसी, बरेली, लक्सर, हरिद्वार समेत विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। नवरात्र, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा के मौके पर वैष्णो देवी, जम्मू, दिल्ली समेत पूर्वांचल जाने वालों को भी कंफर्म टिकट की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनमें से कुछ ट्रेनों में एसी, स्लीपर के साथ जनरल बोगियों की व्यवस्था भी रहेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सहारनपुर, अंबाला, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, भदोही आदि जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी। वैष्णो देवी-बनारस के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन दो अक्तूबर से शुरू होगी। दिल्ली-बनारस के बीच चलने वाली त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर को, हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तीन अक्तूबर को, आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर को, बनारस से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चार अक्तूबर को, कोलकाता से हरिद्वार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (एक फेरा) एक अक्तूबर को, कोलकाता-हरिद्वार के बीच चलने वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन आठ अक्तूबर को चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें