मुरादाबाद। अमरनाथ यात्रा में भोले के भक्तों की सेवा करने के लिए श्री भोले भंडारी सेवा मंडल के सेवादार रविवार को कश्मीर के लिए रवाना हुए। छह ट्रक और दो पिकअप में खाद्य सामग्री लेकर गए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने नारियल फोड़कर सेवादारों को रवाना किया।
जनरल सेक्रेटरी चंदर नागपाल ने कहा कि बालटाल व रेलपत्री में भंडारा लगाने के लिए 120 सेवादार खाद्य सामग्री लेकर मुरादाबाद से रवाना हुए हैं। वह 15 जून को कश्मीर पहुंच जाएंगे। 30 जून तक पूरे भंडारे में खाने-पीने, लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए मुरादाबाद से तीन हजार लोगों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि इस बार सेवादारों के पुलिस सत्यापन नियम बदले गए हैं। भंडारे वालों के लिए ऑनलाइन पुलिस सत्यापन का नियम था। इस बार सेवादारों ने अपने थाना क्षेत्र में जाकर सत्यापन करवाया है।
पहले एक ही जगह पर सत्यापन हो जाता था। इस दौरान अध्यक्ष विवेक आत्रेय, संजीव अग्रवाल, शशी सुनेजा, उमेश पाठक, सुभाष खन्ना, आलोक वर्मा, राजीव सुखीजा, सोहित सुनेजा, पारस टंडन, नितिन नागपाल, अंकित खन्ना, दिनेश यादव, शिव नारायण माथुर, अंकुर गोयल, राजेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, गुलशन मलिक, अश्वनी वर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।