फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधान समेत चार की की हत्या में आज सुनाई जाएगी दोषियों को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चुनाव की रंजिश में संभल के छावड़ा गांव निवासी महिला प्रधान शुकंतला, उनके दो बेटे सुशील, सुनील और पति विशम्बर सिंह की हत्या के मामले में चार दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस हत्याकांड को 9 नवंबर 2016 की शाम अंजाम दिया गया था। प्रधान की बेटी रुचि सिंह ने गांव के ही 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या तीन सरोज यादव की अदालत में चल रही है। मंगलवार को अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया था जबकि छह आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिए गए हैं। एक आरोपी नाबालिग होने के कारण उसकी फाइल किशोर न्याय बोर्ड में भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें