मुरादाबाद। सोमवार को उधर राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की तो इधर शहर में जश्न शुरू हो गया। विभिन्न संगठन के लोगों ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी। कहीं ढोल की थाप पर लोग थिरके तो कहीं खूब अबीर गुलाल उड़ा। होली खेली गई। लोगों ने कहा कि जो सत्तर साल में नहीं हुआ, आज हो गया। लोगों ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि वास्तव में आज देश को इस निर्णय की आवश्यकता थी। अलग अलग वर्र्ग या पेशे के लोगों ने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया व्यक्त की।