फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी देख समाज में पैदा होता है सुरक्षा का भाव : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आप एक जिम्मेदार पद पर नियुक्त हो रहे हैं। एक संवेदनशील पुलिसकर्मी ही पीड़ित की पीड़ा कम कर सकता है। पूरी जिम्मेदारी और लगन से अपनी ड्यूटी निभाएं। पुलिस सेवा में कभी चुनौतियां खत्म नहीं होती हैं। आप उनका डटकर सामना करें। पुलिस की वर्दी देखकर समाज में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। लोगों का विश्वास कभी मत तोड़ें। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में सोमवार को पासिंग आउट परेड के दौरान 74 नए डीएसपी को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था हमारी सर्वाेत्तम प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की बड़ी भूमिका है। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और अपराधियों को सजा मिल रही है। पिछले सात साल में प्रदेश में एक लाख 60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्तियां हो चुकी हैं। 60 हजार से ज्यादा सिपाही पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सिपाही भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।
इसके अलावा ट्रेनिंग सेंटरों की क्षमता तीन गुना बढ़ाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान आप ने अनुशासन का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। अब आप दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। डीएसपी, उनके परिजन, करीबियों, मित्रों और ट्रेनिंग देने वाली टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जितना पसीना बहता है, ड्यूटी के दौरान खून बहाने की उतनी ही कम स्थिति बनती है। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग की संकल्पना दी है। इसके लिए पुलिस अलर्ट हो, रिलायबल हो, टेक्नो सेवी, सक्षम हो, संवेदनशील हो। इसके लिए नए पुलिस अधिकारियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण दिया गया है। साइबर अपराध से निपटने और फोरेंसिक साइंस की ट्रेनिंग दी गई है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें