फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गजेटियर के दूसरे अंक में होंगे शहीद मज्जू खां और जिगर मुरादाबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गजेटियर के दूसरे अंक में मंडल स्तर के लोक साहित्य, संस्कृति और साहित्य के लिए समर्पित होगा। इसमें शहीद मज्जू खां और जिगर मुरादाबादी को शामिल किया जाएगा। इस मामले में तैयारी के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

गजेयिर के संकल्पना, संरक्षक एवं प्रधान संपादक मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सभी चीजों को प्रथम अंक में शामिल करना कठिन था। प्रत्येक जिले के दो दो ऐतिहासिक धरोहरों को शामिल किया गया। फिर भी सारे आंकड़ों को लेने पर गजेटियर 496 पेज का हो गया। प्रथम अंक में मुरादाबाद मंडल के परिचय, राजस्व, चकबंदी, पंचायती राज, मंडलीय प्रशासनिक व्यवस्था, जिला पंचायत नगरीय निकाय, कृषि, उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, जल निगम, रेलवे, पुलिस सहित सभी विभागों के तथ्यों को जुटाया गया है। सरकार के योजनाओं की प्रगति के बारे में भी आंकड़े सहित जानकारी दी गई है। दूसरे भाग में लोक कला, लोक संस्कृति, लोक साहित्य को शामिल किया जाएगा। कविता के इतिहास और शीर्षस्थ लोगों के बारे में लिखने के लिए श्रेष्ठ कवि माहेश्वर तिवारी का सहयोग लिया जा रहा है। इसी प्रकार साहित्य संकलन, संस्कृति के बारे में अलग अलग लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है। इस मामले में अधिकारी भी काम करने में पहले से अधिक निपुण हो गए हैं। इसका लाभ दूसरे अंक में देखने के लिए मिलेगा। प्रथम अंक को देखने के बाद लोग सराहना कर रहे हैं। बता रहे हैं कि दशकों बाद गजेटियर देखने के लिए मिला है। इसमें काफी तथ्य सामान्य ज्ञान की दृष्टि से अहम हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें