फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सात घंटे में सीजन की रिकॉर्ड 138.4 मिलीमीटर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम में हुए बदलाव के बाद मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह सात बजे तक सात घंटे में सीजन की रिकॉर्ड बारिश 138.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कुल बारिश 139.6 मिलीमीटर हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव शुरू हुआ था। रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। लगभग तीन घंटा तक ऐसी ही स्थिति रही। इसके बाद हल्की बारिश मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे तक होती रही। इसके बाद तेज धूप खिली। दोपहर सवा 12 बजे फिर बादल छा गए और बारिश होने लगी। वहीं शाम को सिविल लाइंस क्षेत्र मेें झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के मंगलवार रात से बुधवार शाम तक कुल 139 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह सात बजे तक बजे तक 138.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। दोपहर में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। वातावरण में सुबह नमी 94 फीसदी थी, जो शाम को 81 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान था और पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना थी। उसी के अनुरूप बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को आगामी स्थिति पता चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सक्रिय होने के बाद से अब तक की स्थिति

तारीख बारिश मिलीमीटर में
27 जून सुबह 59.8
28 जून सुबह 30.8
तीन जुलाई सुबह 57.4, शाम को 39.2
पांच जुलाई सुबह 19.4, शाम को 20.8
छह जुलाई सुबह 33.4
सात जुलाई सुबह 29.2, शाम को 35.8
21 जुलाई सुबह 21.4, शाम को 45.8
24 जुलाई सुबह 138.4, शाम को 1.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें