फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कर्नाटक में ढाई लाख के इनामी फहीम की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पैरोल लेकर फरार हुए ढाई लाख के इनामी अपराधी फहीम एटीएम की तलाश में पुलिस कर्नाटक में दबिश दी लेकिन अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। उसने फरारी के दौरान कई घटनाएं कर दी हैं। एसटीएसफ भी उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कांठ के उमरी कलां निवासी फहीम एटीएम को हत्या के एक मामले में पांच मई 2022 को बिजनौर जेल से लाकर मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से लौटते समय फहीम एटीएम के कहने पर पुलिस कर्मी पाकबड़ा स्थित उसके एक रिश्तेदार के मकान में उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों को बीयर पिलाकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया था। 17 जून 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे पाकबड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। फहीम सीतापुर जेल में बंद था। आरोपी ने खुद को बीमार बताकर इलाज के लिए हाईकोर्ट ने अर्जी दाखिल की थी।
अप्रैल 2023 में उसे तीन माह की पैरोल सशर्त स्वीकृत कर दी थी, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही फहीम एटीएम फरार हो गया। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी वह न तो हाजिर हुआ और न ही पुलिस उसे पकड़ पाई। इस दौरान उसने कई घटनाएं की हैं। उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित हो चुका है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें