उनके स्थान पर कांशीराम बिजलीघर के एसडीओ राना प्रताप को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि दिल्ली रोड स्थित एक निर्यात फर्म संचालक ने शिकायत की थी कि उनकी फर्म का विद्युत भार बढ़ाने में लापरवाही की गई है। भार बहुत अधिक प्रदर्शित कर दिया गया था। शिकायत के बाद विद्युत निगम ने चार दिन पहले एक्सईएन सुधाकर का तबादला बस्ती कर दिया।
इसके बाद मंगलवार को दिल्ली रोड बिजलीघर के जेई दिनेश कुमार को निलंबित किया गया। उन्हें बुलंदशहर के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अब बुधवार को एसडीओ एसके सिंह के निलंबन का आदेश जारी हुआ है। अधीक्षण अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि नए एक्सईएन रवि कुमार गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए हैं। जल्द ही वह चार्ज ले लेंगे। जेई दिनेश के स्थान पर बुद्धि विहार बिजलीघर के जेई शैलेंद्र को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।