फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रील बनाते समय डिवाइडर से टकराई स्कूटी, छात्र की मौत

Thu, 05 Sep 2024 05:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नया मुरादाबाद में रील बनाने समय स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रहे दसवीं के छात्र अमन की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर निवासी सुभाष ठाकुर का 14 वर्षीय बेटा अमन ठाकुर एके इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। बुधवार की शाम अमन अपने दोस्त प्रियांशु और अर्श अहमद के साथ स्कूटी से नया मुरादाबाद पहुंच गया। स्कूटी अमन चला रहा था। इस दौरान तीनों दोस्त मोबाइल फोन पर रील बनाने लगे। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में स्कूटी चला रहे अमन को गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रियांशु और अर्श मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद प्रियांशु और अर्श अमन को ई-रिक्शा से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। अमन की चार बहनें हैं। मां संतोष देवी और पिता सुभाष ठाकुर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें