फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। उसका भाई बाल बाल बच गया। हादसा सुबह करीब आठ बजे मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास चौहानों की मिलक गांव में हुआ। मानसरोवर कालोनी निवासी सौरभ रस्तोगी(33) बुक सेलर हैं। उनकी सिरसी में पुस्तक की दुकान है। लाकडाउन में छूट मिलने के बाद वह रोजाना अपने बड़े भाई हिमांशु रस्तोगी के साथ स्कूटी से आते-जाते थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई स्कूटी से सिरसी के लिए निकले। मझोला के चौहानों की मिलक के पास सामने से एक डीसीएम आ रही थी। हिमांशु ने स्कूटी साइड में लगा दी। इसके बाद भी डीसीएम पीछे बैठे सौरभ को रगड़ते हुए चली गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। हिमांशु बाल-बाल बच गए। नजारा देखकर राहगीर शोर मचाते हुए मौके की ओर भागे। पहले चालक ने डीसीएम लेकर भागने की कोशिश की लेकिन बाद में छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें