फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक ने देखा शहर की हवा शुद्धता का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में 25 किमी सड़क, साइड पटरी समेत शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए कराए जा रहे कार्यों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अरविंद कुमार ने यहां पहुंच कर निरीक्षण किया।
महानगर मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत 12 किलोमीटर सड़क और 13 किलो मीटर साइड पटरी समेत कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। एक जून 2024 से शुरू हुए इन कार्यों को 31 अगस्त तक पूरा करना है। इन्हीं कार्यों की प्रगति देखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अरविंद कुमार बुधवार यहां पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के प्रभारी पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार के साथ शहर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह कांठ रोड गए वहां उन्होंने ग्रीन हैरिटेज ट्रायंगल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह हरथला रोड व खुशहालपुर रोड पर चल रहे साइड पटरी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यावरण अभियंता से महानगर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पर्यावरणीय दृष्टिकोण से पुराने वृक्षों का संरक्षण करने, ग्रीन बेल्ट का निर्माण करने, मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने बनाने, सड़क के दोनों ओर साइड पट्टी निर्माण करने के साथ काम में तेजी लाते हुए समय से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार ने उन्हें बताया कि अभी तक 25 किमी. निर्माण काम में से 15 किमी निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने शेष काम भी समय से पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें