फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, शिक्षक करेंगे स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले जिले के कक्षा आठवीं तक के स्कूल 28 जून से खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत शिक्षक तिलक लगाकर परंपरागत तरीके से करेंगे।
विज्ञापन

पहले तीन दिन स्कूल सुबह सात से 10 बजे तक के लिए ही खुलेंगे। एक जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। 28 जून से स्कूल खुलने के साथ विभाग का स्कूल चलो अभियान व नामांकन अभियान भी शुरू हो रहा है। ऐसे में विभागीय कर्मचारी व शिक्षक लोगों से संपर्क करेंगे। समाज के सामान्य वर्ग के साथ वंचित बच्चों को भी शिक्षा दिलाने के लिए स्कूलों में दाखिले कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार से स्कूल खोलने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 1408 विद्यालयों में सभी शिक्षक व स्टाफ पहुंचेंगे। पहले दिन आने वाले बच्चों को मनोरंजक तरीके से नई पढ़ाई की शुरूआत कराई जाएगी। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें