फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंजीयन निलंबित होने के बाद सड़क पर दिखीं स्कूली बसें होंगी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिवहन विभाग ने पिछले माह निलंबित हो चुकीं 47 स्कूली बसों के लिए नोटिस जारी किया है। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने साफ किया है कि जिन बसों का पंजीयन निलंबित हो चुका है, वो बसें यदि सड़क पर दौड़ती नजर आईं तो उन्हें सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई माह में हाईकोर्ट के आदेश के बाद एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ स्कूली बसों पर कार्रवाई करते हुए लगातार अभियान चलाया था। जिसके तहत एक साथ 47 बसों पर कार्रवाई भी की थी। जिनमें से 35 बसें ऐसी थीं, जो अपना समय पूरा कर चुकी थीं। यानी 15 साल से ऊपर की होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रही थीं, वहीं 12 स्कूली बसों की फिटनेस ठीक नहीं थी। कुल मिलाकर 47 बसों का पंजीयन निलंबित किया गयाथा। अब इन बसों के खिलाफ एआरटीओ ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि यदि ये बसें सड़कों पर दौड़ती दिखीं तो उन्हें सीज कर दिया जाएगा। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें