पूर्वोत्तर रेलवे के चार स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसमें सरयू-यमुना, राजधानी और सद्भावना एक्सप्रेस का नाम शामिल है। दो अप्रैल को (14650) अमृतसर-जयनगर सरयू-यमुना एक्सप्रेस मऊ-भटनी-छपरा होकर चलेगी। दो अप्रैल को (20503) डिब्रूगढ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औड़िहार होकर चलेगी। तीन अप्रैल को (14016) आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने उपलब्ध कराई है। संवाद