मुरादाबाद। श्री आत्मनंद जैन सभा के तत्वधान में रविवार को संक्राति महोत्सव धूमधाम के साथ पंचायत भवन में मनाया गया।
श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र रत्नाकर पाट परंपरा के वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय धुरंधर सूरीश्वर महाराज, साध्वी अमित गुणा को गुरु वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल की सुवर्षा जैन, सुनील जैन, पूनम जैन ने मंगलाचरण किया। नीति, शमिता, नेहा, अंकिता, यशोमनी, सोनू ने गुरु वंदन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संक्रांति के दिन पंजाब, हरियाणा, बड़ौदा, मुंबई, असाम, गुजरात, राजस्थान से आए भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में नमन किया। अलग-अलग प्रांतों से आए भक्तों ने मेरे गुरु देव का दरश सुहावना प्यारे गुरुदेव का दरश सुहावना गाकर गुरु को प्रसन्न किया। गुरुदेव ने प्रवचन में कहा कि परमात्मा के मन में अपने सभी भक्तों के प्रति कल्याण की भावना होती हैं। हमें जीवन में अच्छा आचरण करना चाहिए इससे हमारा कल्याण होता है। परमात्मा महावीर स्वामी की वाणी के बिना संसार रूपी माया के सागर में हम तैर नहीं सकते। इसके लिए हमें धर्म गुरुओं के सानिध्य में रहकर धर्म आराधना कर अपना जीवन सफल करना चाहिए। मुंशी लाल जैन परिवार के सुशील, सिंकदर लाल जैन, निर्मल जैन, सुभाष जैन, राजेश जैन, विनय जैन, निर्मल जैन, अशोक जैन संक्रांति लाभार्थी रहे। धर्मपाल, संजीव, राजीव, संदीप जैन ने काम्बली का लाभ लिया। इस दौरान प्रफुल्ल जैन, सुभाष जैन, अनिल जैन, रवि जैन, विनय जैन, राजेश जैन, कोमल जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गुरुदेव ने मंगलपाठ के साथ संक्रांति नाम सुनाकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।