संभल लोकसभा क्षेत्र में जिले की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 436 तथा बिलारी क्षेत्र में 347 बूथ (कुल 783 बूथ) बनाए गए हैं। मंगलवार सुबह सात बजे से इन सभी बूथों पर मतदान शुरू करने के लिए 783 पोलिंग पार्टियों को सोमवार मंडी समिति से विभिन्न वाहनों के माध्यम से संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सुबह छह बजे से ही मंडी समिति में गहमा-गहमी रही। किस कार्मिक की ड्यूटी कहां लगी है इसकी जानकारी के लिए मंडी समिति परिसर में डिस्प्ले बोर्ड पर उसकी सूची चस्पा की गई थी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग पंडाल बनाए गए थे। कार्मिकों को मौके पर ईवीएम व अन्य अभिलेख, प्रपत्र आदि देकर मंडी समिति में ही खड़े वाहनों से टीम को बूथों के लिए रवाना किया गया। सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर सकुशल पहुंच गईं।
डीएम मानवेंद्र सिंह, एसएसपी हेमराज मीना, सीडीओ सुमित यादव, एडीएम प्रशासन गुलाबचंद, पीडी सतीश चंद्र मिश्र समेत कई अधिकारी मंडी में मौजूद रह कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विधानसभा कुंदरकी:
कुल बूथ: 436
पोलिंग पार्टी: 436
कुल मतदाता: 391438
सेक्टर मजिस्ट्रेट: 39
जोनल मजिस्ट्रेट: 04
00
विधानसभा बिलारी:
कुल बूथ: 347
पोलिंग पार्टियां : 347
कुल मतदाता: 358571
सेक्टर मजिस्ट्रेट: 27
जोनल मजिस्ट्रेट: 04