मुरादाबाद। जैन समाज की महिलाओं ने रामगंगा विहार स्थित समर्पण भवन में तीजोत्सव का कार्यक्रम किया। तीज से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सावन के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में साक्षी नयन जैन ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर मेघा जैन और तीसरे स्थान पर श्रुति जैन रहीं। नेल आर्ट में निधि जैन, मेहंदी में सीमा जैन, डिजाइन में हिमानी जैन, जूड़ा प्रतियोगिता में आयुषी जैन ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि शशि जैन ने सभी को शुभकामनाएं दीं।