50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्डन गेट की ओजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में 100-200 मीटर में सेंट मेरी की ऐश्वर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 50 मीटर में रानी प्रीतम स्कूल की सुदीप्ति प्रथम रहीं। 100-200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शिरडी साईं की आराध्या ने प्रथम स्थान प्रापत किया। 50-100 मीटर बटरफ्लाई में गोल्डन गेट की दिशिता अव्वल रहीं। निर्णायक मंडल में रवि शर्मा स्विमिंग कोच, सतीश, विनीत, शुभम, सुंदरम, व सागर रहे। संचालन रिचा भाटिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अंकुर खन्ना, राजीव गोयल एवं प्रधानाचार्य डॉ सचिन घावरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।