फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना रुक्मणी क्रिकेट क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने सोनकपुर क्रिकेट क्लब चार विकेट से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान में खेला गया। 40-40 ओवर के इस मुकाबले में सोनकपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही। गोविंद वोहरा ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा। इसके बाद विकेट गिरने शुरू हुए तो कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाया। संघर्ष करते हुए सोनकपुर की टीम 37.4 ओवर में 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रुक्मणी क्लब के लिए गेंदबाजी में अक्षु बजवा ने चार और अरवाज मंसूरी ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्लब की टीम ने 35.5 ओवर में छह विकेट खोकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। टीम के लिए गौरव ने शानदार 55 रनों की पारी खेली। साथ ही जैनुल ने 45 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सोनकपुर के लिए यश और आकाश ने एक-एक विकेट लिया। मैच के बाद विजेता टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंपायर की भूमिका में निश्चल चाहल और शमशाद अल्वी रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी और डीएसए के क्रिकेट सचिव विजय गुप्ता, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, आईपीएल खिलाड़ी मोहसिन खान, वित्त अधिकारी डॉ कुशल पाल सिंह, खेल अधिकारी कपिल गिल, खेल अधिकारी कुलदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें