फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एबीवीपी में रार, प्रांत अध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों में आपस में ठन गई है। बृहस्पतिवार को प्रांत अध्यक्ष कैप्टन मीनू मेहरोत्रा ने विभाग संयोजक अमन शर्मा, सरल शर्मा को अनुशासनहीनता के कारण परिषद के सभी दायित्वों से निष्कासित कर दिया। मामले में अमन शर्मा का कहना है कि उन्होंने सामूहिक रूप से सभी दायित्वों से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विभाग संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल और विभाग संयोजक अमन शर्मा में पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही थी। पुनीत अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अमन शर्मा के अलावा प्रांत सह संयोजक सरल शर्मा संगठन में गलत व्यवहार कर रहे थे। मंगलवार को दोनाें पदाधिकारियों ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। संगठन में सामूहिक कार्य होता है, जबकि ये दोनों संगठन को अपने हिसाब से चलाना चाहते थे।
संगठन में एबीवीपी मुरादाबाद महानगर की स्वामी विवेकानंद भाग की कार्यकारिणी की घोषणा सभी पदाधिकारी मिलकर करते हैं, जबकि इन दोनों ने रविवार को अपने हिसाब से कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में उन युवाओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने कभी संगठन का काम नहीं किया है। इस घोषणा की महानगर अध्यक्ष, विभाग प्रमुख तक को जानकारी नहीं थी। इन्हीं सब घटनाओं का संज्ञान लेते हुए प्रांत अध्यक्ष कैप्टन मीनू मेहरोत्रा ने दोनों को निष्कासित किया है।
विज्ञापन

-

विभाग संगठन मंत्री की वजह से दिया सामूहिक इस्तीफा
विभाग संयोजक अमन शर्मा और प्रांत सह संयोजक सरल शर्मा के अनुसार विभाग संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल के अनुचित व्यवहार से आहत होकर परिषद के सभी दायित्वों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। उनके साथ महानगर के चार पदाधिकारी, नगर मंत्री, कॉलेज इकाई अध्यक्ष हिंदू कॉलेज, भाग कार्यकारिणी के दस पदाधिकारी और चार कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि भाग कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने की है। विभाग संगठन मंत्री का यह आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें