फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: एक सप्ताह में आनी थी जांच रिपाेर्ट, 17 दिन बाद भी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भगतपुर टांडा के चार स्कूलों की करीब 41 लाख 57 हजार रुपये फीस प्रतिपूर्ति में गड़बड़ी की आशंका है। बीएसए ने तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति बनाकर एक अप्रैल को जांचकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए थे। बीएसए का कहना है कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत मुरादाबाद जनपद में छात्र प्रतिपूर्ति शुल्क में करीब नौ करोड़ रुपये का बजट स्कूलों को जारी किया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह को भगतपुर टांडा के एनकेएस पब्लिक स्कूल एजूकेशन इंग्लिश अकेडमी जाहिदपुर (करीब नौ लाख 52 हजार रुपये), एनकेएस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल जाहिदपुर (करीब 13 लाख 89 हजार रुपये), रामवती मेमोरियल प्राथमिक विद्यालय (लगभग छह लाख 96 हजार रुपये), भगवान दास इंटर कॉलेज मझरा देवीपुरा (करीब 11 लाख 17 हजार रुपये) में वित्तीय अनियमितता की आशंका हुई। उन्होंने एक अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मनोज बोस, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र सुरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट जगदीश कुमार की समिति बनाकर जांच के निर्देश दिए। जांच अधिकारियों को रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करनी थी। अधिकारियों के अनुसार जब सत्यापन किया गया था तो जांचकर्ताओं को प्रबंधक द्वारा दी गई छात्र संख्या के अनुरूप विद्यार्थी नहीं मिले थे। अब उन विद्यार्थियों का भी भौतिक सत्यापन करना है।

जानकारी मिली है कि समिति के अधिकारी जांच करने के लिए गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। अधिकारियों से जांच प्रगति की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धप्रिय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें