फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरएसएस ने 24 स्थानों पर किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नव वर्ष के उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए शहर के 24 स्थानों पर पूरे गणवेश के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नव वर्ष को अपने प्रमुख उत्सव के रूप में मनाता है। इस वर्ष भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च से प्रारंभ हुआ लेकिन रविवार के कारण कुछ नगरों में आज पथ संचलन के कार्यक्रम किए गए। इनमें शहर के पीतल नगरी, गोविंद नगर, कटघर नगर, कृष्ण नगर, अर्जुन नगर, हनुमान नगर, हिमगिरी नगर, चंद्र नगर, काशीराम नगर, बुद्धि विहार नगर, प्रकाश नगर, केजीके नगर, महादेव नगर, शिवाजी नगर सहित 24 स्थान शामिल हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूरे विश्व में जितने भी कैलेंडर हैं। सिर्फ भारतीय कैलेंडर ही प्रमाणिक और वैज्ञानिक है।
भारतीय संस्कृति को नष्ट करने के लिए योजना के तहत लॉर्ड मैकाले ने 1850 में एक सर्वे कराया था। इसमें उत्तर भारत में 97 फीसदी और दक्षिण भारत में सौ फीसदी साक्षरता की रिपोर्ट आई। लार्ड मैकाले ने पाया कि भारत में 732000 गुरुकुल हैं। मैकाले ने इन सभी गुरुकुलों को अवैध घोषित कर दिया। योजना के तहत हमारी संस्कृति को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

सृष्टि की रचना का आज प्रथम दिन माना जाता है। आज ही के दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था। संत झूलेलाल जी की जयंती, विक्रम संवत का शुभारंभ, सिख परंपरा के द्वितीय गुरु अंगद देव का प्रकट उत्सव, आर्य समाज की स्थापना, संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्मदिन सहित अनेक ऐसे प्रसंग है। इस अवसर पर प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल सुगंध, विभाग प्रचारक वतन कुमार, विभाग संघ चालक ओम प्रकाश शास्त्री, विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन, महानगर संघचालक डॉ. विनीत गुप्ता, महानगर कार्यवाह सुरेंद्रपाल सिंह, महानगर प्रचारक विवेक कुमार, संदीप सिंघल, कमलकांत राय, देवेश सिंह, रहे।


अगवानपुर में भी हुआ पथ संचलन
अगवानपुर स्थिति किसान इंटर कॉलेज से रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिले के कार्यकर्ता हिंदू नववर्ष और रामनवमी के उपलक्ष्य में पद संचलन के लिए एकत्र हुए थे। पद संचलन किसान इंटर कॉलेज से शुरू हुआ। इस दौरान प्रांत गोरक्षा प्रमुख घनश्याम का बौद्धिक प्रवचन हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सुनील, डॉक्टर सुभाष, खंड संचालक जय कुमार,अंशुल गुप्ता, शंकर राजपूत, योगेश बिश्नोई, सौरभ, सचिन विश्नोई, चरण सिंह, डॉक्टर अखिलेश, स्वयंसेवकों और बजरंग दल से गोरक्षक घनश्याम,योगेश विश्नोई और जिला प्रमुख मोनी विश्नोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें