फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कमेटी में जमा कराकर हड़पे 19.50 लाख रुपये, 12 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में कमेटी में जमा कराकर साढ़े 19 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने रकम मांगी तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मां-बेटी समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी कविता चौधरी ने सुनीता रानी, सपना, अनिल, प्रेमवती, यादव राम निवासी कांशीराम नगर, विशाल कुमार, कामिनी, काजल, करिश्मा, राकेश और मुनेश निवासी हिमगिरी कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कविता चौधरी ने बताया ने बताया कि सुनीता रानी और उसकी बेटियों ने बताया वह बंधन बैंक नाम से समूह चलाती हैं। अगर इसमें रकम जमा करोगी तो तुम्हारे बच्चों का भविष्य सुधर जाएगा।
कविता और अन्य ने आरोपी महिला के कहने पर समूह में साढ़े 19 लाख रुपये जमा कर दिए। समय पूरा होने पर पीड़िता ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी महिला, उसकी बेटी और इनके साथ शामिल अन्य लोग टालमटोल करने लगे। पीड़ित महिलाएं आरोपी महिला से अपनी रकम मांगने गई तो उसने अपने साथियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें