मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। शनिवार दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच डायवर्जन लागू रहेगा।
एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर आने वाले ट्रक, रोडवेज और प्राइवेट बसों को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से पुराना टोल प्लाजा के पास संभल कट की तरफ भेजा जाएगा। यहीं से वापस जाएंगी। दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर आने वाले हल्के वाहन कार, ऑटो, लोडर और छोटा हाथी वाहन को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से पुराना टोला प्लाजा से संभल कट पर भेजा जाएगा। जीरो प्वाइंट से लाकड़ी चौराहे की ओर नहीं आने दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर से लाकड़ी फाजलपुर की ओर जाने वाले वाहन दो बजे से चार बजे के बीच कोहिनूर तिराहे से गांगन तिराहे से संभल रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे। लाकड़ी फाजलपुर से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने वाले वाहनों को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच लाकड़ी चौराहे से यूटर्न कराकर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से संभल कट पुराना टोल प्लाजा से भेजा जाएगा।