मुरादाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में गया रेलखंड पर मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर गए। इसके चलते अप और डाउन लाइन बाधित हैं। मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें प्रभावित हैं। प्रतापगढ़ जाने वाली (14207-08) पद्मावत एक्सप्रेस को 3 अक्तूबर तक रायबरेली तक ही चलाया जाएगा।
इसके अलावा (15127) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 अक्तूबर तक बनारस से एक घंटे लेट चलेगी। इनके अलावा पांच जोड़ी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी।