फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रोहिंग्या मुसलमान ने मुरादाबाद में बनवाया फर्जी पासपोर्ट, विदेश भी घूम आया आरोपी

Tue, 14 Mar 2023 10:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

तेलंगाना के राचकोंडा जनपद के बालापुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बी. श्रीकांत ने कांठ थाने में मोहम्मद फारुख निवासी अकबरपुर चैंदरी और मोहम्मद इल्यास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार के एक रोहिंग्या मुसलमान ने मुरादाबाद में फर्जी पासपोर्ट बना लिया। जिसके जरिए जरिए वह सऊदी अरब देश घूम आया। तेलंगाना पुलिस की जांच पड़ताल में इसका खुलासा हुआ है। आरोपी ने खुद को कांठ के अकबरपुर चैंदरी गांव का मूल निवासी बताकर पासपोर्ट बनाया था। कांठ थाने में आरोपी और पासपोर्ट बनवाने में उसकी मदद करने वाले साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


तेलंगाना के राचकोंडा जनपद के बालापुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बी. श्रीकांत ने कांठ थाने में मोहम्मद फारुख निवासी अकबरपुर चैंदरी और मोहम्मद इल्यास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आठ नवंबर 2022 को उन्हें सूचना मिली थी कि म्यांमार देश निवासी रोहिंग्या मुसलमान सऊदी अरब से आया है। इस समय वह कैंप नंबर एक रॉयल कॉलोनी, बालापुर गांव मंडल, रंगा रेड्डी में रह रहा है। बी श्रीकांत ने इस मामले की जांच की और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम ने कैंप से एल. बलराज, टी. रमेश और मोहम्मद फारुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

Trending Videos

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सऊदी अरब घूमकर आया है। इसके बाद पुलिस ने उसका पासपोर्ट देखा तो पुलिस हैरान रह गई। आरोपी ने 2016 में मुरादाबाद से पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी ने स्वीकारा की म्यांमार का रोहिंग्या मुसलमान है। आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में कैंप में रहता है। इससे पहले वह मुरादाबाद के कांठ थानाक्षेत्र के अकबरपुर चैंदरी में रहता था। आरोपी ने बताया कि मोहम्मद इलियास नाम के व्यक्ति ने पासपोर्ट बनवाने में उसकी मदद की थी।
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पासपोर्ट बनवाने में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिन जिन पुलिस कर्मी और अधिकारी ने सत्यापन किया है। उनकी भूमिका में भी जांच की जाएगी।
हेमराज मीना, एसएसपी

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
आईपीसी की धारा 199,200,468,471,420,14बी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें