बृहस्पतिवार सुबह बाईपास के जीरो प्वाइंट पर रोडवेज बस और टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 10 यात्री घायल हो गए है। इनमें से बिलारी के सरिया फैक्टरी कस्बा निवासी हीरालाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह कुंदरकी से एक टाटा मैजिक चालक सवारी लेकर बिलारी जा रहा था। जब वह बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा तो बिलारी की ओर से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 10 यात्री घायल हो गए। कई घायलों ने निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराया, जबकि बिलारी निवाली हीरालाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। उधर, बस व मैजिक में सवार यात्रियों को दूसरी वाहन में बैठकर आगे का सफर तय करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार का कहना कि तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।