फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मूंढापाडे क्षेत्र में 4.39 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर, मिलक गोसाईवाली, जैतिया सादुल्लापुर में करीब 4.39 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक रामवीर सिंह ने मंगलवार को इसका शिलान्यास किया। इसमें दलपतपुर एनएच-24 से मंगल बाजार होते हुए दलपतपुर अलीगंज मार्ग तक एक किमी, घोड़ा मुस्तकम से मिलक गोसाईवाली संपर्क मार्ग तक 1.15 किमी, जैतिया सादुल्लापुर मोड़ से खरगपुर बाजे कट्टो वाली मिलक होते हुए हरदयपुर सिकंदरपुर पट्टी मार्ग तक 1.11 किमी शामिल है। विधायक ने कहा कि दलपतपुर साप्ताहिक मंगलवार से अलीगंज सड़क निर्माण होने से दलपतपुर ब्लॉक कार्यालय रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इस दौरान पूर्व विधायक सौलत अली, नीरज चंद्रा, महेंद्र सैनी, रामकिशोर लोधी, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें