कुंदरकी। बुधवार शाम कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में झमाझम बारिश होने से सड़कें और गली कूचे पानी से लबालब हो गए। नगर के पैंठ बाजार रोड और मोहल्ला सादात पश्चिमी में जामा मस्जिद के बराबर वाली गली, पुलिया वाली गली और नूरूल्ला मौहल्ले के अनेक गलियों में पानी जमा हो गया। पर जलभराव होने से गंदे पानी से राहगीर से गुजरते नजर आए। देर रात में हल्की बारिश होती रही है जिससे मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं किसानों के चेहरे भी खिले गए है क्योंकि इस समय खेतों में पलेवा कर धान की रोपाई चल रहे है। बारिश होने से किसानों को खेतों में पानी भjने से राहत मिल जाएगी।