फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तक सीमित है रोड चौड़ीकरण और डिवाइडर का काम-00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर जीरो प्वाइंट से कोसी नदी के पुल तक बाईपास पर वाहनों का दबाव जिस तेजी से बढ़ा, वैसी तेजी सड़क चौड़ीकरण को लेकर नहीं देखने को मिली। जुलाई 2019 में रामपुर के तत्कालीन डीएम और मुरादाबाद के मौजूदा कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने इस बाबत एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को चिट्ठी पत्र भेजा था।
विज्ञापन

बाईपास पर अजीतपुर, मंसूरपुर और पसियापुरा के निकट हादसों की संख्या बढ़ने लगी तो इसके चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग तेज हुई थी। एनएचएआई अफसरों का दावा है कि प्रशासन से मिले प्रस्ताव पर एक कार्ययोजना तैयार कर सरकार को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद बाईपास को फोरलेन करने और इस पर डिवाइडर बनाए जाने के लिए भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें