फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरओ और एआरओ की परीक्षा आज, 27072 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक सेवा आयोग इलाहाबाद द्वारा आरओ(समीक्षा अधिकारी) और एआरओ(सहायक समीक्षा अधिकारी) की परीक्षा रविवार को जिले के 61 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। केंद्रों पर शनिवार को तैयारियां पूरी कर लगी गई। इन केंद्रों पर कुल 27072 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।जिले में महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, दयानंद डिग्री कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर आरओ और एआरओ की परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। डीआइओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दे दिया गया है। हर एक परीक्षा केंद्र दो महिला और दो पुरुष सिपाही अभ्यर्थियों की जांच के लिए तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें